Translate

सोमवार, 25 फ़रवरी 2013

कॉमन सेंस (Common sense by Alan Brownjohn)



एक खेतिहर मजदूर, जिसके
एक बीवी और चार बच्चे हैं, पाता है 20 शिलिंग एक हफ्ते के.
¾ से आता है भोजन, और परिवार के सदस्य
तीन शाम खाना खाते हैं प्रतिदिन.
तो फिर प्रति व्यक्ति प्रति खुराक कितना पड़ा?
                     -    पिटमैन्स कॉमन सेन्स अरिथमेटिक,1917 से

एक माली को, जिसे मिलता है 24 शिलिंग प्रति सप्ताह,
जुर्माना होता है 1/3 अगर वह काम पर देर से आता है.
26 हफ्ते के अंत में उसे मिलते हैं
30.5.3 पौंड. कितनी
बार वह देर से आया ?
                      -    पिटमैन्स कॉमन सेन्स अरिथमेटिक, 1917 से

... नीचे दिए गए टेबल में संख्या दी हुई है
गरीबों की यूनाइटेड किंगडम में, और 
पूरा खर्च गरीबों को दी जाने वाली राहत का.
तो पता करो औसत संख्या 
गरीबों की प्रति दस हज़ार व्यक्ति.
                    -    पिटमैन्स कॉमन सेन्स अरिथमेटिक, 1917 से

28,000 लोगों की सेना में से
15% मारे गए,
25% घायल हुए. तो गणना करो
कि कितने लोग बचे रह गए युद्ध करने के लिए ?   
                    -    पिटमैन्स कॉमन सेन्स अरिथमेटिक, 1917 से 


   कवि - एलन ब्राउनजॉन 
स्रोत - टेरी इग्लटन की किताब 'हाउ टू रीड अ पोएम’ 
अंग्रेज़ी से हिन्दी अनुवाद - अपूर्वानंद 
प्रकाशक - ब्लैकवेल, यू.के., 2007 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें